Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में पहले दिन 40 बंदर पकड़े


बागेश्वर। नगर समेत कौसानी, कपकोट, गरुड़ और अन्य क्षेत्र के लोगों को अब कटखने बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी। इसके लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। मथुरा से पहुंची टीम ने बंदरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। पहले दिन 40 बंदर पकड़े गए। अब इन बंदरों को रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा जाएगा। जिला मुख्यालय समेत कौसानी और कपकोट में कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर दिनदहाड़े कई लोगों को जख्मी कर चुके हैं। कौसानी में सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। पर्यटक भी बंदरों से परेशान हैं। होटलों के कमरों में जाकर बंदर उनके बैग आदि फाड़ रहे हैं। गत दिनों वहां कौसानी महोत्सव आयोजित हुआ। वहां भी बंदरों का साया बना रहा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद वन विभाग ने संवेदनशील स्थानों से बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से एक टीम बुलाई है। इस टीम ने शुक्रवार से बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी एसएस करायत ने बताया कि पहले दिन टीम ने 40 बंदरों को पकड़ा है। टीम 15 दिन तक जिले में रहेगी। जिला मुख्यालय के अलावा कपकोट, कांडा, कौसानी और गरुड़ में भी टीम भेजी जाएगी। पकड़े गए बंदरों को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजकर बंध्याकरण किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement