Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

22 किलो गांजे के साथ चार लोग गिरफ्तार


अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत अल्मोड़ा जिला पुलिस का अभियान तेज हो गया है। अब सल्ट में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब साढ़े 22 किलो गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए चारों आरोपी यूएस नगर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी दोनों बाइकें भी सीज कर दी हैं। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने निर्देश पर गुरुवार शाम सीओ तिलक राम वर्मा, सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ झिमार रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक यूके 018के5118 और दूसरी बाइक यूके 18ई, 3528 सवार चार युवकों को साढ़े 22 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बलजिंदर सिंह, पुत्र जसवंत सिंह निवासी भोगपुर रामतीरथ नगर थाना जसपुर, शिवम कश्यप पुत्र रिंकू कश्यप, निवासी ग्राम कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जगदीश सिंह पुत्र शमशेर सिंह, निवासी ग्राम कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, कपिल कुमार पुत्र प्रीतम कुमार निवासी एस्कॉर्ट फार्म कुंडेश्वरी काशीपुर बताया। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, सिपाही संजू कुमार, गुरमेज सिंह, भूपेंद्र पाल, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement