Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गरुड़ में साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया तो व्यापारी वसूलेंगे जुर्माना


बागेश्वर गरुड़ । टीट बाजार गरुड़ व्यापार संघ की बैठक में साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह पालन करने पर सहमति जताई। तय किया गया कि साप्ताहिक बंदी के दिन यदि किसी दुकानदार ने दुकान खोली तो उसका विरोध होगा। जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। साथ ही सभी व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील भी की गई। शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें रविवार को साप्ताहिक बंद सफल बनाने पर जोर दिया गया। सभी व्यापारी साप्ताहिक बंद के समर्थन में दिखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो व्यापारी साप्ताहिक बंद का उल्लंघन करेगा तो उसका सभी विरोध करेंगे और उससे जुर्माना वसूला जाएगा। अध्यक्ष नेगी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी को भली भांति समझते हैं। व्यापारियों को सुरक्षित तरीके से कारोबार करने को मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। संचालन महामंत्री राहुल बिष्ट ने किया। यहां उपाध्यक्ष जय चंद साह, कोषाध्यक्ष राजू बिष्ट, शुलेमनुल्लाह, मंगल सिंह, अंकित दोसाद रहे।

You may have missed

Advertisement