Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ ब्लॉक में बनने लगे आधार कार्ड


बागेश्वर। क्षेत्र के लोगों को अब आधार कार्ड बनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ब्लॉक कार्यालय में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के अलावा पूर्व में बने कार्डों में जो भी बदलाव करना हो उसे किया जा रहा है। आधार कार्ड बना रहे ऑपरेटर मोहम्मद अनीस ने बताया की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्र की जनता अपना आधार संबंधित कार्य करवा सकते हैं। जिन लोगों ने दस साल से अपने आधार अपडेट नहीं कराए हैं वह करा लें।

Advertisement