May 10, 2026

बैजनाथ पुलिस ने एम0वी0 एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार वांरटों के शत प्रतिशत तामील हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 13.12.2022 को थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरूड़ जनपद बागेश्वर द्वारा जारी वारन्ट में अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अम्बा राम निवासी ग्राम- छटिया गरूड़ जनपद बागेश्वर सम्बन्धित फौ0वाद संख्या-96/21 धारा एमवी एक्ट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरूड़ के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विनीता विष्त एच0सी0पी0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी- कानि0 115 जीवन पांडे शामिल हुए।