Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

फरसाली में जल्द बनेगा केंद्रीय विद्यालय


बागेश्वर। तहसील के फरसाली में केंद्रीय विद्यालय जल्द अस्तित्व में आ जाएगा। इसके लिए 91.25 लाख की लागत से जल्द अस्थायी भवन व शौचालय का निर्माण होगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इसके लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क के मामले में विधानसभा को अग्रिम पंक्ति पर ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। फरसाली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गड़िया ने कहा कि क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग लंबे समय से चल रही थी। उन्होंने विधायक बनने के बाद इस ओर लगाताार प्रयास किया। सरकार ने भी अस्थायी भवन के लिए 91.25 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इससे जल्द भवन व शौचालय बनेगा। नये शिक्षा सत्र में यहां कक्षाएं संचालित करना उनका लक्ष्य है। शिक्षा विभाग ने केंद्रीय विद्यालय के लिए तहसील के मल्लादेश में 1.029 हेक्टेयर भूमि का चयन किया था। यह केंद्रीय विद्यालय के मानक के अनुसार है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम गिरी गोस्वामी, सुरेश कांडपाल, लक्ष्मण देव, कविंद्र गढ़िया जी, चंपा देवी, गणेश सुरकाली, ग्राम प्रधान फ़रसाली पल्ली गणेश मर्तोलिया, भूपाल कोरंगा, खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement