भुल्लर के दोबार युकां प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न
बागेश्वर। सुमित्तर भुल्लर को दोबारा यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर यूथ कांग्रेस ने खुशी जताई है। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भुल्लर की काबिलियत को देखते हुए उन्हें दोबार जिम्मेदारी मिली है। इससे संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर कवि जोशी, लोकमणि पाठक, प्रकाश बाछमी आदि मौजूद रहे।
