Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ,जाने हर जिले की रिपोर्ट


 शिमला। हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी भागों में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में 21 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
बिलासपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उधर, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आने से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक काफी बढ़ गई है। बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना व मंडी जिले के लिए सुबह के समय शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।
न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 8.3, सुंदरनगर 0.5, भुंतर 1.2, कल्पा 0.6, धर्मशाला 9.2, ऊना 2.6, नाहन 8.5, केलांग माइनस 4.6, पालमपुर 5.5, सोलन 2.3, मनाली 2.0, कांगड़ा 6.0, मंडी 1.3, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 2.7, चंबा 3.8, डलहौजी 9.7, जुब्बड़हट्टी 9.5, कुफरी 7.6, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 5.2, कोटखाई 6.0, रिकांगपिओ 2.9, बरठीं 5.4 और पांवटा साहिब में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

You may have missed

Advertisement