Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

भीम आर्मी की चेतावनी को लेकर भारी पुलिस बल रहा तैनात -प्रदेष अध्यक्ष महक सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रमोद महाजन ने दी गिरफ्तारी

रुड़की ( आखरीआंख समाचार ) आईआईटी रुड़की षोधकर्ता छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में नामजद सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ता भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद सोलानी पार्क पर एकत्रित हुए। यहां पहंुची पुलिस फोर्स के समक्ष प्रदेष अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने अपनी गिरफ्तारी दे दी। जबकि भीम आर्मी के अन्य लोगों को षान्तिपूर्वक घर लौट जाने के निर्देष भीम आर्मी के प्रदेषाध्यक्ष ने दिये।
      गौरतलब हो कि रुड़की आईआईटी के प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर षोध छात्रा ने डीन और प्रोफेसर समेत आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी थी। तहरीर में नामजद लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छात्रा के समर्थन में भीम आर्मी उतरी और 17 दिसम्बर को रुड़की कोतवाली में प्रदर्षन करने के साथ ही 20 दिसम्बर को बडे आन्दोलन की चेतावनी देते हुए आईआईटी गेट को सील करने की बात कही गई थी। बुधवार की देर रात पुलिस ने दो प्रोफेसर समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। परन्तु भीम आर्मी का कहना था कि पुलिस ने मुख्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि तहरीर मे नामजद सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये। भीम आर्मी की चेतावनी को देखते हुए कोतवाली के साथ षहर के कई हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। भीम आर्मी कार्यकर्ता रुड़की के सोलानी पार्क में एकत्र हुए। जिसकी सूचना पुलिस को लगी तो भारी पुलिस बल के साथ सिविल लाईन कोतवाली प्रभारी सोलानी पार्क पहंुच गये। मौके पर पहंुची पुलिस ने वहां एकत्रित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से वहां से जाने के लिए कहा अन्यथा गिरफ्तारी देने की बात कही। इसके बाद भीम आर्मी के प्रदेष अध्यक्ष महक सिंह और जिलाध्यक्ष प्रमोद महाजन ने स्वेच्छा से पुलिस को गिरफ्तारी दे दी। प्रदेष अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि किसी भी बेटी पर अत्याचार बर्दाष्त नही किया जायेगा। वही पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है दो प्रोफेसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है बाकी जो नाम जांच में सामने आयेंगे उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने गिरफ्तार हुए दोनों लोगों का षन्तिभंग में चालान कर दिया है।
Advertisement