Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

पात्र को निशुल्क सिलेंडर नहीं मिला तो होगी कार्रवाई :डीएसओ


पौड़ी। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए जाने को लेकर पौड़ी के डीएसओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने पात्र लोगों को फ्री गैस सिलेंडर देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अप्रैल से जुलाई तक एक, अगस्त से नवंबर तक दूसरा और दिसंबर से मार्च तक तीसरा गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाना है।
डीएसओ ने बताया कि पौड़ी जिले में अभी तक छह हजार कार्डधारकों के गैस सिलेंडर निशुल्क रिफिल किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई एजेंसी पात्र व्यक्ति का सिलेंडर फ्री रिफिल नहीं करती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में यह बात भी सामने आई कि फ्री सिलेंडर के लिए पहले एजेंसी में सिलेंडर रिफिल की पूरी कीमत जमा करनी होती है और यह रकम डीबीटी के माध्यम से उपभोक्ता के बैंक खाते में वापस आती है। लेकिन कई कार्डधारकों के पास रुपये नहीं होने की वजह से वह अपना सिलेंडर रिफिल ही नहीं करवा पा रहे हैं। डीएसओ ने सभी एजेंसी को प्रचार-प्रसार करने, फ्लेक्सी, पंपलेट लगाएं जाने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि गैस सिलेंडर की गाड़ी किस दिन, कितने बजे, किस स्थान और कितने सिलेंडर लेकर आएगी, इसकी जानकारी पहले से हासेनी चाहिए। गैस सिलेंडर की गाड़ी में अनिवार्य रूप से तौल मशीन, डिलीवरी मैन, स्टाफ निर्धारित ड्रेस कोड में हों। शहरी क्षेत्रों में शतप्रतिशत होम डिलीवरी की जाए और डिलीवरी मैन का पुलिस सत्यापन, नगर पालिका,नगर निगम, नगर पंचायत से अनिवार्य रूप से करवाया जाए। जिन अंत्योदय कार्ड धारकों द्वारा फ्री सिलेंडर रिफिल नहीं करवाया गया अथवा नहीं करवाया जा रहा है इसकी सूचना उपभोक्ता तक 30 दिसंबर तक हर हाल में दे दी जाए। समीक्षा बैठक में पूर्ति निरीक्षक करन क्षेत्री, राकेश पंत, रविन्द्र कुमार, प्रबंधक भारत गैस उमेश नेगी , प्रबंधक गढ़वाल गैस सर्विस मुकेश डंगवाल, प्रबंधक अर्जुन कंडारी, जेपी नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement