Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

हल्द्वानी में पांच कंपनी, 148 जवान कराएंगे शांतपूर्ण मतदान


हल्द्वानी। एक तरफ जहां छात्र संघ चुनाव को लेकर विद्यालय प्रशासन ने पूरी तरह तैयार है वहीं, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। इसके लिए जिले के तीन शहरों में पांच पीएसी कंपनी के अलावा 148 जवानों की तैनाती गई है, जिससे किसी प्रकार की अराजकता न हो। वहीं चुनाव को देखते हुए शनिवार को नैनीताल रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। पहाड़ जाने वाली रोडवेज बसों को भी वाया गौलापार बाईपास भेजा जाएगा। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शनिवार को हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज व महिला डिग्री कॉलेज, रामनगर पीजी कॉलेज, तल्लीताल के डीएसबी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होना है। छात्रों की संख्या और हुड़दंग की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की योजना बनाई है। हल्द्वानी में पुलिस के तीन निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 60 सिपाही, 28 महिला सिपाही, पांच फायर टीम और तीन पीएसी कंपनियों को लगाया गया है। तल्लीताल में चार इंस्पेक्टर, चार एसआई, दो महिला एसआई, 20 पुरुष सिपाही, आठ महिला सिपाही, आठ फायर टीम और एक पीएसी प्लाटून मौजूद रहेगी। रामनगर के लिए तीन इंस्पेक्टर, पांच एसआई 27 सिपाही, दो महिला सिपाही, आठ फायर टीम और एक कंपनी पीएसी की तैनात रहेगी। इसके अलावा मतदान केंद्र के पास किसी भी बाहरी व्यक्ति या छात्र का जाना निषेध रहेगा।

You may have missed

Advertisement