Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

उत्तराखंड में डाक्टर्स का अभाव : फैकल्टी के 124 पदों के इंटरव्यू को पहुंचे महज 16 डॉक्टर


हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को फैकल्टी की भर्ती के लिए साक्षात्कार हुए। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली 124 पदों पर मात्र 16 डॉक्टर ही इंटरव्यू में शामिल होने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व संकाय सदस्यों के 124 रिक्त पदों पर रिक्तियां निकाली थीं। जिसमें प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 41 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 71 पद थे। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से आए 16 डॉक्टरों ने साक्षात्कार में भाग लिया। नाक, कान, गला विभाग में प्रोफेसर के पद पर एक चिकित्सक ने साक्षात्कार दिया। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए नेत्र रोग विभाग में दो, जनरल सर्जरी में एक साक्षात्कार हुआ। सबसे अधिक 12 साक्षात्कार असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुए हैं।

You may have missed

Advertisement