Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

आकर्षक झांकी के साथ कांडा महोत्सव का रंगारंग आगाज


बागेश्वर। छोलिया नृत्य, कलश यात्रा के साथ निकाली गई आकर्षक झांकी के साथ तीन दिवसीय कांडा महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम है। नई पीढ़ी को इस बात को समझना होगा। शुक्रवार को स्कूली बच्चों, छोलिया दलों तथा क्षेत्र की महिलाओं ने आकर्षक झांकी निकाली। उसके बाद कांडा खेल मैदान में लगे महोत्सव का विधायक गड़िया ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र की पहचान बनती है। कांडा महोत्सव अपने आप में बेहतर मंच है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने लोगों से आगे आने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि बागेश्वर की संस्कृति उत्तराखंड से हटकर है। एसडीएम कांडा मोनिका ने सभी से शांतिपूर्वक महोत्सव का आनंद लेने को कहा। महोत्सव समिति अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल ने सभी का स्वागत किया। यहां गुसाई सिंह धपोला, किशोरी वर्मा, गंगा लाल वर्मा, भूपाल सिंह नगरकोटी, दरपान सिंह धपोला, जीतेन्द्र वर्मा आनंद धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, मनीष कांडपाल, राजेंद्र गैड़ा, मनमोहन भाकुनी, संदीप जोशी, सविता नगरकोटी अशोक जोशी आदि मौजूद रहे। इसके बाद स्कूली बच्चों और छोलिया दल के कलकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर कार्यक्रम पेश किया। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में खुशी जोशी, माया उपाध्याय समेत कई लोक कलाकारों फन का जादू बिखेरेंगे।

You may have missed

Advertisement