Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

एकबार फिर जारी किए मास्क पहनने के निर्देश

 बागेश्वर । कोविड-19 वैरिएंट के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में  जिला सभागार में स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस व ग्रामविकास विभाग अधिकारियों के साथ बैठक ली।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कर्इ देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गर्इ है जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनपद में सबको आपसी समन्वय से पुन: कार्य करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवस्थित अॉक्सीजन प्लांट, सिलिंडर व कॉन्संट्रेटर को चेक किया जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर निर्बाध रूप से अॉक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे। साथ ही जनपद के कोविड केयर सेंटर को दुरुस्त रखा जाए व पर्याप्त मात्रा में औषधि उपलब्ध रहे। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरुक करने व कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षकों को क्षेत्र में कोविड की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी व अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उप जिलाधिकारी गरूड़ आर.के. पाण्डे, प्रभारी सीएमओ डॉ0 हरीश पोखरिया, परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, डॉ0 एम.एम. शर्मा, डॉ0 प्रमोद जंगपांगी, डॉ0 आकाश कुमार, हेमन्त कुमार आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement