Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

रातों-रात करोड़पति बना ड्राइवर, दुबई में लगी 33 करोड़ की लॉटरी


दुबई। दुबई में भारतीय मूल का एक शख्स जैकपॉट में रातों-रात करोड़पति बन गया। उसे अमीरात में एक लकी ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम (33 करोड़ रुपये) की लॉटरी लगी है। जैकपॉट जीतने के बाद उसने कहा कि उसे अभी भी यकीन नहीं आ रहा है। चार साल पहले वह नौकरी की तलाश में भारत से दुबई आया था। तब से वह एक फर्म में ड्राइवर की नौकरी करता है और हर महीने 3200 दिरहम कमाता है। उन्होंने बताया कि वह इस रकम को कहां इन्वेस्ट करेंगे।
दुबई में अजय ओगुला ने अमीरात ड्रा में 15 मिलियन दिरहम (33 करोड़) का पुरस्कार जीता है। लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, ओगुला ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा
अजय ओगुला के हवाले से बताया कि दक्षिणी भारत के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले ओगुला चार साल पहले नौकरी की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात आए थे। वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करते हुए वह हर महीने 3,200 दिरहम कमाते हैं।
ओगुला ने कहा कि मैं इस राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखूंगा। इससे कई लोगों को मेरे गांव और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भारत में अपने परिवार को जैकपॉट मारने और करोड़पति बनने की खबर दी, तो उनकी मां और भाई-बहनों ने उन पर विश्वास नहीं किया।

You may have missed

Advertisement