March 10, 2026

20. 41 करोड़ से बनेगी शामा ग्राम समूह पेयजल योजना, कुमाऊँ की सबसे बड़ी होगी यह योजना


बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के बिचला दानपुर क्षेत्र के शामा में 20.41 करोड़ की लागत से जल्द शामा ग्राम समेह पेजयल योजना बनेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पेयजल योजना के लिए भूमिपूजन किया। क्षेत्र के एक स्रोत में इतना पानी है कि नौ ग्राम पंचायतों की प्यास बुझाएगा। ग्रेविटी पेजयल योजना में यह कुमाऊं की सबसे बड़ी पेयजल योजना है। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, क्षेत्रीय विधायक गड़िया ने योजना लिए भूमि पूजन किया। 20.41 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पेयजल योजना से नौ ग्राम पंचायतों की 11 राजस्व ग्रामों के 98 बस्तियों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में पेयजल इस योजना से 2054 तक पूरे को क्षेत्र पेयजल उपलब्ध रहेगा। विधायक गड़िया ने कहा कि शामा में पर्याप्त मात्रा में पानी है। एक ही स्रोत से इनती बड़ी पेयजल योजना बनी है। यह ग्रेविटी योजना में कुमाऊं की सबसे बड़ी योजना है। कई बार योजना वापस हो गई थी। उन्होंने व्यक्तिगत प्रयास से इस योजना को पास कराया है। क्षेत्र सब्जी उत्पादन व फल उत्पादन में बेहतर काम कर रहा है। यहां के आलू, किवी आज पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, क्षेत्र पंचायत लाथी कुंजर कोरंगा, जिला उपाध्यक्ष चंपा आर्य, कुंदन कोरंगा आदि मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को चेक भी वितरण किए गए।