Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

डीएम चौहान को मिल चुके हैं कई सम्मान


पौड़ी। सुशासन दिवस पर सम्मानित हुए पौड़ी के डीएम डॉ आशीष चौहान को पहले भी कई सम्मान मिल चुके है। डीएम आशीष चौहान अपने नए आइडिया इंप्लीमेंट के लिए जाने जाते हैं। लोगों से फीडबैक लेकर उसे धरातल उतराने के लिए उन्हें बेहतर प्लानर के तौर पर भी जाना जाता है। स्थानीय कल्चर खान-पान, वेशभूषा, बोली , त्यौहार आदि को बढ़ावा देने में वह रूचि रखते है। उत्तरकाशी में डीएम रहते हुए स्वच्छ भारत पुरस्कार 2019 का भी वह सम्मान ले चुके है। तब डीएम रहते हुए उनके कामों से प्रभावित होकर एक पर्वतारोही द्वारा अपने देश की चोटी का नामकरण भी उनके नाम से कराया गया था। इससे पूर्व 2018 में उन्हें बेस्ट डीएम का अवार्ड भी मिला। पिथौरागढ़ जनपद में तैनानी के दौरान डॉ आशीष चौहान द्वारा बेडू के उत्पादों के लिए महिला स्वयं सहायता समूह के साथ किए गए प्रयासों की काफी सराहना मिली। यहां उन्होंने बागवानी, पर्यटन और कृषि से जुड़े हुए क्रियाकलापों को कुशलता से धरातल पर उतारा। अब सुशासन दिवस पर बीते रोज राजधानी देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी डॉ आशीष चौहान सम्मानित किया। पौड़ी के जिलाधिकारी के तौर पर अब डॉ आशीष चौहान जहां विकास योजनाओं को गति देने का काम कर रहे हैं वहीं दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जहां तक हो वहीं उनके समाधान के लिए खाका भी खींच रहे है ताकि लोगों को अपने कामों के लिए मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े और उनका समय और पैसा जाया न हो।

Advertisement