जिले का हर विभाग एक हफ्ते के भीतर कार्यो की प्रगति रिपोर्ट कराये उपलब्ध: डीएम अनुराधा पाल
बागेश्वर । प्रत्येक विभाग कार्यदायी संस्थाओं से कार्यो की प्रगति लेते हुए एक सप्ताह के भीतर मय फोटोग्राफ आंख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, यह निर्देश जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने विकास भवन में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए।
जिलाधिकारी ने कहा विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थायें निर्माण कार्य में तेजी लाएं व आवंटित धनराशि में गति लाकर व्यय करना सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं में धनराशि अवमुक्त हो गयी है उनके टैण्डर लगाकर कार्य शीघ्र प्रारंभ करें, तााकि योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके। उन्होंने कहा कि जो धनराशि जिस कार्य हेतु स्वीकृति है, उन्हीं पर व्यय की जाए, तथा कार्यो की गुणवत्ता व समयबद्धता पर अधिकारी स्वंय ध्यान दें, सभी अधिकारी स्वंय क्षेत्र भ्रमण करें व कार्यो की गुणवत्ता परखे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि समिति गठित करने के उपरांत ही इलैक्टॉनिक संबंधी उपकरण खरीदे जाए, जिसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से रायमसुरा लेकर उन्हें भी अनिवार्य रूप से समिति में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने कहा जन हित को ध्यान में रखते हुए अधिक आवश्यकता वाले कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी विभागों से ईमानदारी और दृढ इच्छाशक्ति के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को भी कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आर चन्द्रा, अपर मुुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत, अधि0अभि लोनिवि राजकुमार, जल संस्थान सीएस देवडी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
