Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

प्लास्टिक रोकथाम को एसडीएम ने की छापेमारी

बागेश्वर । सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी काण्डा मोनिका के नेतृत्व में राजस्व विभाग, जिला पंचायत एवं पुलिस द्वारा काण्डा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गयी।

छोपमारी टीम ने काण्डा, अन्नपूर्ण, विजयपुर, सनीउडियार, सिमकूना व धपोलासेरा के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी के दौरान गोकुलानंद पांडे के पास 100 ग्राम प्लास्टिक ग्लास, दीपक सिंह धामी के पास से 400 ग्राम प्लास्टिक गिलास एवं थाली, हेम चन्द्र पंत के पास 400 ग्राम प्लास्टिक चम्मच एवं कटोरी, दयाल सिंह के पास 800 ग्राम प्लास्टिक बैग, राम प्रसाद के पास 100 ग्राम प्लास्टिक बैग तथा दीपक सिंह भण्डारी के पास 700 ग्राम थर्माकोल थाली व संतोष भण्डारी से प्राप्त 900 ग्राम थर्माकोल थाली, गिलास, चम्मच व बैग मिलने पर इन सभी को पॉच-पॉच सौ का अर्थदंड लगाया गया।

You may have missed

Advertisement