Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

नेशनल जम्बूरी में जिले के 32 बच्चे और सात शिक्षक लेंगे भाग


बागेश्वर। राजस्थान के जोधपुर में होने वाली नेशनल जम्बूरी में भाग लेने के लिए जनपद के 32 स्काउट गाइड और सात स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन 31 शनिवार को बागेश्वर से जोधपुर को रवाना होंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे। स्काउट के जिला सचिव लक्ष्मण कोरंगा के नेतृत्व में स्काउट दल जोधपुर में उत्तराखंड की संस्कृति, खान पान, लोक कला, बोली भाषा तथा बागेश्वर की विशिष्ट इतिहास तथा भूगोल पर प्रस्तुति देगा। दल में राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये, इंटर कालेज बागेश्वर, गरुड़, मैगड़ीस्टेट, अमस्यारी, तिलसारी, सलानी, चौरासी, हाईस्कूल पन्त क्वैराली, बहुली, लेटी और जूनियर भिटारकोट के 32 स्काउट गाइड शामिल हैं। स्काउट के जिला संगठन आयुक्त राजेंद्र पूना, प्रशिक्षण आयुक्त भुवन डसीला, राज्य प्रतिनिधि मंजू बिष्ट, गाइड कैप्टन चंपा कोरंगा, जिला कोषाध्यक्ष नीरज पंत और स्काउट मास्टर विपिन कर्नाटक के दिशा निर्देश में बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि भारत स्काउट गाइड द्वारा हर पांच साल में नेशनल जम्बूरी आयोजित की जाती है जिसमें देश भर के स्काउट गाइड को भाग लेने का मौका मिलता है। तीन जनवरी से दस जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाली जंबूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement