Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

विधायक निधि पर जीएसटी काटती है सरकार: विधायक


काशीपुर। विधायक ने कहा सरकार विधायकों को भी विकास का पूरा पैसा नहीं देती है। सरकार विधायक निधि पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी काटती है। जीएसटी की रकम से कई विकास कार्य हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से जीएसटी न काटने की अपील की है। शनिवार को विधायक आदेश चौहान कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने पूर्व में विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के दस विकास कार्यों की सूची मांगी थी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम, स्थाई रोडवेज बस अडडा, पालिटेक्निक कालेज, विस क्षेत्र के बदहाल मुख्य मार्ग, लिंक मार्ग का निर्माण कराने, आदि की सूची भेजी थी। दो महीने बीतने के बाद भी किसी भी कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को कार्यों की कराने के लिए सूची भेज दी है, लेकिन विभागों के पास बजट न होने के कारण यह कार्य लटक गए है। यहां गजेंद्र चौहान, इख्तियार बब्लू, राहुल गहलोत, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, हिमांशु नंबरदार, सौरभ राजपूत रहे।

Advertisement