Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

घर में सो रहे 2 माह के मासूम को उठा ले गया बंदर, फिर जो हुआ जानकर दहल जाएगा दिल


बांदा । यूपी के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में बंदरों का आतंक देखने को मिला है। यहां पालने में सो रहे दो माह के बच्चो को बंदर उठाकर ले भागा और परिजनों के चिल्लाने पर उसे छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पेशे से मजदूरी करने वाले विश्वेश्वर वर्मा का दो माह का पुत्र अभिषेक खपरैलदार बरामदे के नीचे पालने में सो रहा था। मां माया घर के अन्य काम में व्यस्त थी। तभी 3-4 बंदर वहां आ गए। एक बंदर ने बच्चे को उठाकर खपरैल के ऊपर चढ़ गया। परिजनों और ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद भागते हुए बंदर ने अचानक बच्चे को नीचे फेंक दिया। जमीन पर गिरते ही बच्चे की मौत हो गई।
परिजन उसे गांव के एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर वन विभाग के अधिकारियों को छापर गांव जाने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed

Advertisement