March 20, 2026

बागेश्वर के तीन शिक्षक शैलेश मटियानी पुरस्कार के प्रस्तुतीकरण में लेंगे भाग


बागेश्वर। हर साल की तरह इस साल भी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के तीन शिक्षकों को प्रस्तुतीकरण के लिए चयन किया गया है। 17 जनवरी को देहरादून में प्रस्तुतीकरण होगा। इसमें पूरे प्रदेश से 15 शिक्षकों को बुलाया गया है। प्रस्तुतीकरण के परिणाम के बाद पुरस्कार की घोषणा होगी। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 के लिए जिले के तीन शिक्षक आगामी 17 जनवरी को देहरादून में प्रस्तुतीकरण देंगे। शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिए होने वाले प्रस्तुतीकरण में प्रांरभिक शिक्षा से प्रदेश में 10 जिलों के 15 शिक्षकों को बुलाया गया है। इस वर्ग में जिले से राजूहा पिंगलो के शिक्षक सुरेश सती का नाम शामिल है। माध्यमिक शिक्षा में छह जिलों के छह शिक्षक बुलाए गए हैं। जिले से राइंका कांडा के प्रवक्ता त्रिभुवन चंद्र लोबियाल का नाम शामिल है। वहीं प्रशिक्षण संस्थान वर्ग में बागेश्वर डायट के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला शामिल हैं। प्रस्तुतीकरण के दौरान मानकों के सापेक्ष उल्लेख की गई उपलब्धियों के बारे में पुष्ट अभिलेखीय साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद ही पुरस्कार के लिए घोषणा होगी।