Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

बागेश्वर में ग्राम पंचायत अधिकारियों की हड़ताल जारी


बागेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। उन्होंने विकास भवन परिसर पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों के कामकाज ठप हो गए हैं। संगठन के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर दो पदों का एक पद कर दिया गया है। उन्होंने बहुउद्देशीय कर्मी व्यवस्था समाप्त करने, कार्मिकों को उनके मूल विभाग वापस भेजने, स्वीकृत पदों के सापेक्ष कर्मचारी की तैनाती होने तक वह आंदोलन पर डटे रहेंग। यहां कुंदन प्रसाद, मनोज गोस्वामी, भास्करानंद पाठक, ललिता गोस्वामी, नेहा खेतवाल, कपिल गंगवार, रूबी, जन चंद्र जोशी, इंद्रा गढ़िया, यशवीर असवाल, मनोहर रावत, हेमा जोशी, भगवती कपकोटी, हरीश आर्य, वर्षा परिहार आदि थे।

You may have missed

Advertisement