Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

हल्द्वानी में हुई जल संस्थान कर्मचारी संगठन की बैठक


हल्द्वानी। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय तिकोनिया में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि लगातार कर्मचारियों को उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने लंबित मांगों का निस्तारण करने की मांग की। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में जल संस्थान व पेयजल निगम को एक कर राजकीयकरण करने। सरकारी कर्मचारियों की तरह आयुष्मान योजना का लाभ देने। समूह ग और घ में निगम की भांति विभागीय चयन का लाभ। आईटीआई डिप्लोमाधारी कर्मियों को कनिष्क अभियंता पद पर पदोन्नति करने। वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ ही नियमतिकरण और भत्तों का लाभ देने की मांग उठाई। कहा कि विभाग का अधिकांश कामों को करने के बाद भी कर्मचारियों के हक उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं जल संस्थान में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। संगठन पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव से मुलाकात कर कहा गया कि संगठन के सरस मार्केट में मौजूद कार्यालय में विभागीय दखल दिया जा रहा है। कार्यालय संगठन को आवंटित किया गया। इसमें जबरन कब्जा करने किए की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही संगठन के सदस्यों समेत कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी, रमेश बिंजोला, रामचंद्र सेमवाल, महेश राम, लाल सिंह रौतेला, रमेश शर्मा, भारत रावत, मनोज सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, दीपक कुमार, संजय कुमार, संदीप मल्हौत्रा, केडी भट्ट, धन सिंह बिष्ट, उमा, दीपा रावत मौजूद रहीं।

You may have missed

Advertisement