जल्द बहुरेंगे बागेश्वर डिग्री कालेज के दिन
बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बागेश्वर डिग्री कॉलेज के जल्छ दिन बहुरेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलैंस के रूप में कॉलेज विकसित होगा। गत दिनों इसके लिए बैठक भी हुई। इसके बाद करीब 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर कॉलेज प्रशासन ने बनाकर भेज दिया है। कार्यदायी संस्था मंडी परिषद जल्द डीपीआर बनाकर शासन को भेजेगी। सब कुछ ठीक रहा तो दो साल के भीतर कॉलेज की कायाकल्प होगी। डिग्री कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए एडीबी से आर्थिक सहायता लेगा। इसके बाद कॉलेज की चयनित भूमि का उपयोग होगा और कॉलेज नये रूप में समाने आएगा। छात्र तथा छात्राओं के लिए छात्रावास, स्टेडियम, स्टाफ क्वाटर, दो से पांच हजार लोगों के बैठकने के लिए ऑडिटोरियम, मैस तथा पीजी ब्लॉक आदि बनेंगे। गत दिनों कार्यदायी संस्था के सदस्य व कॉलेज प्रशासन के बीच बैठक हुई है। कॉलेज प्रशासन ने 60 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। अन्य प्रस्ताव और भेजे जाने हैं। कॉलेज के चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
कॉलेज का चयन सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के लिए हुआ है। इसके लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। अन्य प्रस्ताव और भेजे जाने हैं। मंडी परिषद कार्यदायी संस्था रहेगी। कॉलेज नये रूप में विकसित होगा। – एसएस धपोला, प्राचार्य डिग्री कॉलेज बागेश्वर।
