March 3, 2026

मेला स्थल से खाद्य सामग्री के नामूने जांच को भेजे


बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उत्तरायणी मेला स्थल में पहुंचकर खाद्य सामग्री के नामूने लिए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस दौरान टीम ने करीब 40 लीटर कलर पानी का घोल नाले में फेंका। दुकानदरों को खाद्य समाग्री ढककर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देश के बाद जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा के निृततव में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सोमवार को मेलास्थल पहुंचे। उन्होंने मिठाई, जूस, पके भोजन, नमकीन तथा आइसक्रीम की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आइसक्रीम में उपयोग होने वाले बटर स्कॉच प्रिमिक्स के घोल तथा गुलाब जामुन का नमूना लिया और उसे जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशला भेजा। टीम ने इससे पूर्व भी मेला क्षेत्र से पेठा, गुड़, जलेबी, सूजी की कतनी, लडू, धनिया पाउडर, चाय, बेसन के दस नमूने जांच के लिए भेजे हैं। मेले में आए दुकानदरारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने के निर्देश दिए।

You may have missed