August 10, 2026

शानदार पहल : गरुड़ में बैजनाथ धाम सांस्कृतिक मेला एवम जनकल्याण मंच करेगा गरीब युवक युवतियों की बैंड बाजे व टैंट लगाकर शादियां

बागेश्वर गरुड़ । बैजनाथ धाम सांस्कृतिक मेला एवम जनकल्याण मंच की एक बैठक आज टीट बाजार में सम्पन्न हुई।
बैठक में पिछले दिनों मंच द्वारा कराए गए उत्तरायणी मेले की सफलता से उत्साहित सभी सदस्यों ने आगामी 26 जनवरी को क्षेत्र के बटुकों के जनेऊ धारण संस्कार कराये जाने पर अपनी सहमति बनाई।
मंच के पदाधिकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि इस उपनयन संस्कार में आचार्य पंडित बारबर व वस्त्र भोजन आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था मंच द्वारा निःशुल्क की जाएगी कहा कि इसके लिए कुछ लोगोने अपना रजिस्ट्रेशन भी यहाँ करा लिया है।
मंच के नवीन ममगाईं ने आखरीआंख डिजिटल मीडिया से एक मुलाकात में कहा कि मंच अतिशीघ्र क्षेत्र के गरीब युवक युवतियों की सामुहिक शादी के कराये जाने पर भी एक व्यापक प्रचार प्रसार कार्यक्रम चलाने जा रहा हैं।
इसमे मंच द्वारा बैंड बाजे के साथ भोजन की
टैंट व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।
कहा कि आजकल हमारे समाज मे बेरोजगारी व महंगाई अपने चरम पर पहुँच चुकी हैं।जिससे गरीब लोग अपनी शादी कराने में असमर्थ हो रहे है।
इस अवसर पर विनोद पांडे मनोज बोरा दीवान आर्य भुवन जोशी प्रेम नेगी किसान गिरी प्रेम कुमार शांति देवी मुन्नी जोशी तुलसी पांडे विमला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे