March 6, 2026

बागेश्वर । जनपद बागेश्वर अंतर्गत दिनांक 24 जनवरी 2023 को समय लगभग दोपहर 2:28 बजे नेपाल में आये भूकम्प के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जनपद की तहसीलो/थाना व चौकियों से दूरभाष/वायरलेस के माध्यम से सूचना प्राप्त की गयी। प्राप्त सूचनानुसार वर्तमान तक किसी भी प्रकार की जनहानि व पशुहानि की सूचना नही है। भूकम्प का केन्द्र नेपाल क्षेत्रान्तर्गत बताया गया है।