Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी संग लिया संतों का आशीर्वाद

 
ऋषिकेश। ऋषिकेश के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ठहरे क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। निजी सुरक्षा कर्मी उनके चारों और पहरा देते रहे। विराट कोहली मां सरोज कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बीते सोमवार देर शाम शीशमझाड़ी ऋषिकेश में पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। मंगलवार को दूसरे दिन कोहली ने सुबह सबेरे पत्नी के साथ गंगा के दर्शन किए। गंगा दर्शन के बाद सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दयानंद आश्रम में योग साधना की। मुंबई के रहेजा बिल्डर्स की ओर से दोपहर 12 बजे आश्रम में एक धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे में पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे साधु संतों से क्रिकेटर कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने आशीर्वाद लिया। गले में रुद्राक्ष की माला धारण किए विराट पूरी तरह अध्यात्म के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर भी माथा टेका।

You may have missed

Advertisement