March 21, 2026

गाली-गलौज , मारपीट व धारधार हथियार से वार करने वाले 3 अभियुक्तों को बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर । धीरेन्द्र परिहार पुत्र गोविन्द सिंह परिहार निवासी- बागनाथ वार्ड, सभासद नगरपालिका परिषद बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर में दिनांक 04-02-23 को स्वयं के पिता श्री गोविन्द सिंह परिहार के ऊपर 03 अभियुक्तों नीरज कपकोटी, सचिन कठायत, हिमांशु मेहता द्वारा गोमती पुल टैक्सी स्टेण्ड के पास धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिये जाने सम्बन्धी तहरीर दी गयी । दी गयी तहरीर के आधार पर प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0- 11/23, धारा-324/325 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश सिंह नेगी के सुपुर्द की गई।
प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 05-02-2023 को अभियुक्त हिमांशु मेहता, सचिन कठायत और नीरज कपकोटी को गिरफ्तार किया गया।* उक्त अभियोग में धारा 504/506/34 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

तीनो अभियुक्तगण हिमांशु मेहता पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम हरसिला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 25 वर्ष सचिन कठायत पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह कठायत निवासी-द्यागण, जिला बागेश्वर उम्र 21 वर्ष ,नीरज कपकोटी पुत्र आनन्द सिंह निवासी गैरखेत हरसीला थाना कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र 27 वर्ष हैं ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी हे0का0 सुनील बहुगुणा हे0 का0 तारा गढिया का0 नरेन्द्र गोस्वामी का0 मनीष गोस्वामी रहे ।