Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

गरुड़ में हुए महिला और बच्चे के डबल मर्डर से फैली सनसनी


बागेश्वर। गरुड़ में हुए डबल मर्डर के कत्यूरघाटी दहशत में हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि दोनों लाशों के बीच कोई संबध है या नहीं? और दोनों की शिनाख्त कैसे होगी? शांत कहे जाने वाले पहाड़ पिछले कुछ सालों में अपराध बढ़े हैं। अपरा में ध के मामले में बागेश्वर जिला ऊधमसिंह नगर की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। खड़िया खनन, प्रेम प्रसंग व लेनेदेन को लेकर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। गढ़वाल बोर्डर से जिला लगा होने के कारण कई लोग लाशों को मारकर ठिकाने लगाने के  लिए जिले का उपयोग कर रहे हैं।
लोगों में कानून का भय कम हो गया है। अधिकारी से लेकर आम आदमी तक सुरक्षित नहीं है। गरुड़ तहसील के पिंगलो में हुए डबल मर्डर से जहां क्षेत्र दशहत में है वहीं पुलिस की नींद भी उड़ी हुई है। जिले में अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक साल में जिले में पांच हत्या के मामले हुए हैं, जबकि एक दहेज हत्या का मामला सामने आया। इसके अलावा एक लूट, सात गृह भेदन, चार चोरी, एक बलबा तथा दस दुष्कर्म मामले दर्ज हुए हैं।
कपकोट के पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण ने भी बागेश्वर की पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री को जनता से कोई लेना देना नहीं है। नीचे से लेकर ऊपर तक बैठे अधिकारी लापरहवाह हो गए हैं। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा राम भरोसे हो गई है। उन्होंने बागेश्वर एसओजी को भी आड़े हाथों लिया।
नेपाल मूल की महिला होने की संभावना:  पिंगलो में जिस महिला की हत्या हुई है उसे देखते हुए लग रहा है कि वह नेपाली मूल की है। लड़का भी वहीं का लग रहा है। दोनों मां बेटे हो सकते हैं। क्षेत्र में नेपाली मूल के लोग गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं होती है। मामले में पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है।
गढ़वाल से शव ला यहां  ठिकाने लगाने का संदेह:  क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गरुड़ का आधा क्षेत्र गढ़वाल बोर्डर से लगा हुआ है। कई लोग हत्या कर शव ठिकाने के लिए यहां के जंगलों को मुफीद मानते हैं और शवों को ठिकाने लगा देते हैं। पूर्व में भी एक मजदूर ने दूसरे मजदूर की हत्या कर शव जंगल में गाढ़ दिया था। बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा किया था।

पिंगलो की घटना के बाद बाहरी क्षेत्र के लोगों के सत्यापन करने की मांग उठने लगी है। जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया ने बताया कि पिंगलो क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गत दिनों इसी गधेरे में एक शव मिला उसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान पिगलों पान सिंह ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र दहशत में हैं। एक महीने पहले तक क्षेत्र राजस्व में था। अब पुलिस के पास है।

Advertisement