March 4, 2026

गरुड़ में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का हुआ भब्य स्वागत

बागेश्वर गरूड़ । आज बार एसोसिएशन गरुड़ द्वारा भारत जोड़ो यात्रा से लौटे पूर्व विधायक कपकोट एडवोकेट युवा नेता ललित फर्स्वाण का भब्य स्वागत तहसील परिसर में किया गया ।

श्री फर्स्वाण ने अपने साथियों संग यात्रा से जुड़े अनेक प्रसंगों का ज़िक्र करते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को सम्पूर्ण भारत वर्ष में आशातीत सफलता मिली जो पार्टी के लिए भविष्य में एक टॉनिक का काम करेगी ।

उन्होंने कहा कि पूरे देश मे उनके द्वारा नफरत की जगह मुहब्बत बाटा गया। जिसे सभी देशवासियों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया और उनके साथ पूरा देश व देश की जानीमानी हस्तियों ने भी शिरकत की ।

श्री फर्स्वाणका एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।

उनके स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस एडवोकेट गिरीश कोरंगा , उमेश पांडे , चंद्र शेखर कांडपाल , पवन लोहुमी अर्जुन राणा, धाम सिंह , जगदीश जोशी सन्तोष तिवारी व मोहन चन्द्र तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।