March 30, 2026

9 बार विधायक , 3 बार सांसद , और कई बार राज्य व केंद्र में मंत्री रहा नेता 56 हजार का स्कार्फ अपने पैसों से नही खरीद सकता?


गोयल के लिए अदानी और खडग़े एक जैसे!
बड़ी हैरानी की बात है कि गौतम अदानी के बारे में सवाल पूछने पर भाजपा के नेता ऐसे भडक़ रहे हैं, जैसे लाल कपड़ा देखने पर सांड़ भडक़ता है। राहुल गांधी ने अदानी का नाम लिया तो रविशंकर प्रसाद और दूसरे भाजपा नेताओं ने उनकी सात पुश्तों की खबर ली। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खडग़े ने नाम लिया और अदानी समूह के खिलाफ आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच की मांग की तो सदन के नेता पीयूष गोयल इतना नाराज हो गए कि उन्होंने खडग़े को निशाना बनाया और वह भी उनके लुई वितों के स्कार्फ को लेकर।
खडग़े ने अदानी की कथित गड़बडिय़ों की जेपीसी जांच की मांग तो सदन के नेता गोयल ने खड़े होकर कहा कि क्या खडग़े के लुई वितों की भी जेपीसी जांच होनी चाहिए? कहां हजारों या लाखों करोड़ रुपए की गड़बड़ी में घिरा एक कारोबारी और कहां पांच दशक से ज्यादा समय से राजनीति  कर रहे एक स्वच्छ छवि के दलित समाज से आने वाले नेता! लेकिन गोयल इतने नाराज थे कि उन्होंने फर्क करना ठीक नहीं समझा। नाराजगी में उन्होंने कहा कि क्या खडग़े के लुई वितों के स्कार्फ की जेपीसी जांच कराई जाए? क्या यह पता लगाया जाए कि लुई वितों का स्कार्फ कहां से, खडग़े को किसने दिया और कितने का पड़ा? भाजपा के नेता ही बता रहे हैं कि इस स्कार्फ की कीमत 56 हजार रुपए है। तो क्या नौ बार विधायक, तीन बार सांसद और कई बार राज्य व केंद्र में मंत्री रहा नेता 56 हजार का स्कार्फ अपने पैसे से नहीं खरीद सकता है?