बागेश्वर में नये क्रिकेट क्लबों के पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
बागेश्वर। क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ बागेश्वर ने नए सत्र के लिए पुराने क्लबों के रिनवल और नए क्लबों के पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ऐसोसिएशन की आयोजित बैठक में आगामी क्रिकेट सत्र की रूपरेखा तैयार की गई। जिले के सभी पंजीकृत क्लब और खिलाड़ी अपना रिनवल और नए पंजीकरण 28 फरवरी तक पूरा कर सकेंगे। ऐसोसिएशन के सचिव रमेश दानू से इसके लिए संपर्क किया जा सकता है। संरक्षक हरीश रावल ने कहा कि जिला लीग मैच भी शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। जिसके लिए सभी खिलाड़ी संपर्क पर रहें। यहां उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे, प्रदीप गढ़िया, राजेंद्र परिहार, रमेश लोहनी, कमल बिष्ट आदि थे।
