Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बेटी के लिए पति की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद रातभर साथ लेटी रही पत्नी


झांसी । यूपी के झांसी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक पति के साथ सो गई। महिला ने बताया कि पति अपनी ही बेटी के साथ रेप करना चाहता था जिसका विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। इस दौरान महिला ने पति से बचाव के लिए हमला किया, इसमें उसकी मौत हो गई। जब लोगों को इस वारदात का पता चला तो सभी के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
यह घटना मऊरानीपुर के एक गांव की है। पत्नी का कहना है कि वो शराब पीने का आदी था। मृतक बीती रात को भी शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौच करने लगा। इतना ही नहीं बेटी के कपड़े फाडऩे लगा। विरोध करने पर उसने बेटी और उस पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करते हुए उससे लाठी छीनी और उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला पूरी रात उसके साथ ही लेटी रही।
मृतक की मां व लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका बेटे की हत्या बहु और नातिन ने की है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया

You may have missed

Advertisement