Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

फर्जी इनकम टैक्स रेड में शामिल गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार


रुड़की। उद्यमी के घर फर्जी रेड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गैंग के मुख्य सरगना सहित दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ढाई लाख रुपये, एक एप्पल कंपनी का फोन, कार, फर्जी कागजात और स्टांप मोहर बरामद किया है। पुलिस गैंग में शामिल पांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा विहार सुनहरा रोड निवासी खाद्य सामग्री के फैक्ट्री स्वामी सुधीर कुमार जैन के घर आठ फरवरी की सुबह इनकम टैक्स की फर्जी रेड पड़ी थी। इनकम टैक्स चोरी का डर दिखाकर फैक्ट्री स्वामी से बीस लाख रुपये की ठगी की थी। दो दिन तक फैक्ट्री स्वामी ने ठगी को छुपा रखा था। अपने स्तर से जांच पड़ताल पर उन्हें पता चला था कि कोई भी इनकम टैक्स की रेड नहीं पड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
 एसएसपी अजय सिंह ने गंगनहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में फर्जी रेड का खुलासा किया। सलमान उर्फ समर पुत्र गुलफाम निवासी गांव खुड्डा कलां थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर यूपी और धीरज पुत्र दिनेश कुमार निवासी 115 इंद्रप्रस्थ योजना लोनी रोड गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से ढाई लाख रुपये, एक एप्पल का फोन, एचआर नंबर की कार, फर्जी स्टांप मोहर और कुछ कागजात बरामद किए हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत सिंह खनेड़ा, उप निरीक्षक नवीन कुमार, विक्रम सिंह बिष्ट, हेड कॉन्स्टेबल इसरार अली, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र चौहान, विनोद सिंह बर्तवाल, सीआईयू (रुड़की) प्रभारी मनोहर भंडारी, एएसआई एहसान अली, हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला, कपिल देव, कांस्टेबल महिपाल तोमर और रविंद्र खत्री शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement