Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन  


नई टिहरी। एनएसयूआई के साथ कांग्रेसियों ने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हनुमान चौक पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पूतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार घपलों के आरोपियों के बचाना चाहती है। इसलिए सीबीआई जांच नहीं करवा रही है। गुरुवार को एनएसययूआई के साथ कांग्रेसियों ने नगर के प्रमुख चौक हनुमान चौक पर भाजपा की प्रदेश सरकार पर परीक्षाओं में हो रही धांधली न रोक पाने का आरोप लगाया। लगातार हो रहे पेपरलीक के मामलों से सरकार के सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार युवाओं का भरोसा सरकार की परीक्षा प्रणाली से हट रहा है। वक्ताओं ने कहा कि घपलेबाजों के खुलासे के लिए सीबीआई जांच बहुत जरूरी है। जिसकी मांग प्रदेश के युवाओं के साथ पूरे प्रदेश का जनमानस कर रहा है। लेकिन युवाओं व जनमानस की भावन को दर किनार कर भाजपा सीबीआई जांच से भाग रही है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष है। सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदेश सरकार का पूतला फूंकते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, युवाओं के पक्ष में कांग्रेस का आंदोलन सरकार के खिलाफ जारी रहेगा। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, मुर्तजा बेग, सेवा दल की आशी रावत, नवीन सेमवाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement