Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

नशे के रोकथाप के लिए चलाएं अभियान


बागेश्वर। अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने जनपद में नशे पर प्रतिबंध लगाने हेतु संबंधित विभागों को अपनी-अपनी वार्षिक कार्ययोजना देने के निर्देश दिए। कहा विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाए। स्वास्थ विभाग को रोस्टर बनाकर विद्यालयों में काउंसलिंग कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि ड्रग्स, चरस के साथ ही अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से छोपेमारी करें। यहां एसडीएम मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्डारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, आबकारी अधिकारी मीनांक्षी टम्टा, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, दीपिका आर्या के साथ ही स्वास्थ विभाग के अधिकारी व महाविद्यालय के प्राध्यापक रहे।

You may have missed

Advertisement