Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

गरुड़ में पांच खाद्य कारोबारियों को दिया नोटिस


बागेश्वर गरुड़ । खाद्य सुरक्षा विभाग ने गरुड़ ब्लॉक के बैजनाथ, पुरड़ा, डंगोली आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया। खाद्य कारोबारियों को पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसकी जांच करने के निर्देश दिए। जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा के नेतृत्व में टीम ने एक खाद्य कारोबारी को धारा 32 व पांच को नोटिस दिया गया। इसके अलावा रसगुल्ला, गुजिया, बूंदी लड्डू के सेंपल लिए गए। सेंपलों को रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपन कुमार, जीवन चंद्र आदि मौजूद रहे।

Advertisement