होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर 17 लोगों का चालान
ऋषिकेश। होली पर्व पर नगर क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में कुल 17 लोगों को पुलिस ने हंगामा करने पकड़ा। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जिसके बाद उनका चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही व्यापक इंतजाम किए थे। कई पुलिस टीम भी शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गठित की गई थी। बताया कि हुड़दंग मचाने वाले युवकों का चालान कर उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
