Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

प्रसिद्ध संगीतकार साजिद खान ने मुख्यमंत्री से भेंट की

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) प्रसिद्ध संगीतकार साजिद खान ने मिस एशिया इंडिया 2017 आकांक्षा पुंडीर और दानिश के साथ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साजिद खान के उत्तराखंड आने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों की शूटिंग के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। श्री साजिद ने उत्तराखंड आने पर अपनी खुशी व्यक्त की और एलए सिटी की सराहना की। उन्होंने उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां फिल्म शूटिंग की बहुत सम्भावनाएं हैं। साजिद खान ने अपने भाई वाजिद खान के साथ कई बॉलीवुड फिल्में जैसे तेरे नाम, गर्व, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वॉन्टेड, दबंग और एक था टाइगर के लिए संगीत की रचना की हैं।

You may have missed

Advertisement