Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

शराब का ठेका हटाने की उठाई मांग


पौड़ी। यमकेश्वर ब्लाक के नीलकंठ रोड पर गरुड़ चट्टी में खुले शराब के ठेके के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से शराब के ठेके को इस स्थान से हटाने की मांग की। कहा कि शराब के ठेके को नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को गरुड़ चट्टी से पहुंचे स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम डा.आशीष चौहान से मुलाकात की। इस दौरान चंद्रभूषण शर्मा, कमल रावत आदि ने डीएम को बताया कि गरुड़ चटटी क्षेत्र कुंभ मेला व विश्व प्रसिद्ध नीलकंठ शिव धाम मेला क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साथ ही गंगा नदी के निकट यह स्थान राजाजी पार्क क्षेत्र के अंतर्गत भी है। जिससे यहां पर हाथियों की आवाजाही इस क्षेत्र में बनी रहती है। इस क्षेत्र में लगभग 4 लोगों की अब तक शराब के ठेके के करीब हाथी द्वारा मारे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके चलते यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है। कहा कि जनता के विरोध के बावजूद भी ठेका संचालित हो रहा है जोकि न्यायसंगत नहीं है। कहां की है यदि प्रशासन द्वारा शराब के ठेके को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के साथ ही शराब के ठेके को बंदकर दिया जाएगा। वहीं, डीएम ने जांच कमेटी बनाते हुए 4 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया । इस मौके पर प्रदीप रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, सतेंद्र पंवार, शैलेंद्र बड़ोला आदि शामिल थे

You may have missed

Advertisement