Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

रेड बिकिनी पहने नेहा मलिक ने किए सेक्सी कर्व्स फ्लॉन्ट, फोटोज देख आहें भरने लगे फैंस

सर्जरी के बाद दीपशिखा नागपाल ने शुरू की शूटिंग
फिल्म और टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल वर्तमान में ‘ना उम्र की सीमा हो’ शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस ने इससे उबरने और काम फिर से शुरू करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, हाल ही में मैं फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गई थी, जिसके कारण मुझे पेट में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने एक डॉक्टर से संपर्क किया जहां डॉक्टर ने मुझे जांच कराने के लिए कहा क्योंकि यह दर्द लगातार बना हुआ था। मैंने सोनोग्राफी कराई और पता चला कि मेरे पेट में सिस्ट हैं, जिसका आकार गर्भ में पल रहे 10 सप्ताह के भ्रूण के बराबर था। डॉक्टर ने मुझे इसे को हटाने की सलाह दी और बताया कि अगर इलाज नहीं किया गया तो सिस्ट (गांठ) मेरे स्वास्थ्य को और खराब कर सकती हैं।
चूंकि शो में एक बड़ा ड्रामा सीक्वेंस आने वाला था, इसलिए मैं अपने शेड्यूल से पूरी तरह से पैक थी, इसलिए बिना किसी को बताए मैंने अपने सीन के हिस्से को पूरा किया और अपने छुट्टी वाले दिन का इंतजार किया और फिर सिस्ट को हटाने के लिए सर्जरी करवाई।
दीपशिखा ने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया है। वह ‘गैंगस्टर’, ‘कोयला’, ‘बादशाह’, ‘दिल लगी’, ‘कॉपोर्रेट’, ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही। फिल्में करने के अलावा, उन्होंने ‘शक्तिमान’, ‘विष्णु पुराण’, ‘सीआईडी’, ‘शरारत’, ‘बाल वीर’ और कई अन्य टीवी शो में भी काम किया।
उन्होंने कहा, सर्जरी के बाद, डॉक्टर की सिफारिशों और परामर्श के साथ मैंने कुछ दिनों की छुट्टी ली और काम पर वापस आ गयी, जहां मैंने शो के अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग को पूरा किया। मैंने बीच-बीच में आराम भी किया। जब क्रू मेंबर्स को मेरी सर्जरी के बारे में पता चला तो उन्होंने मेरा पूरा ख्याल रखा। पूरी टीम काफी मददगार है। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए काम हमेशा प्राथमिकता है, चाहे कुछ भी हो जाए, शो चलते रहना चाहिए।
‘ना उम्र की सीमा हो’ का प्रसारण स्टार भारत पर होता है।
००

अपनी वैल्यू करना सिखाता हैं पॉप कौन में नूपुर सेनन का किरदार
एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन सिगर-एक्ट्रे नूपुर सेनन पॉप कौन के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडी शो में उसका करेक्टर एक फेमिनिस्ट है, और यह उनके अपने वैल्यू सिस्टम को दर्शाता है। अपने किरदार को निखारने में हर संभव प्रयास करते हुए सेनन ने कहा कि पीहू का किरदार ही असली प्रेरक शक्ति है।
शो का नाम हटकर है और इसका आधार फिल्म में कुणाल के किरदार के पिता को ढूंढना है। मेरा किरदार पीहू है। मैं कुणाल की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हूं। उनके रिश्ते को खूबसूरती से उकेरा गया है।
उन्होंने कहा, शादी के मुकाम तक पहुंचने के लिए वे सभी बाधाओं से गुजरते हैं। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया। वह उनमें से हूं, जो हर चीज में लॉजिक ढूंढती हैं। वह एक फेमिनिस्ट हैं जो एक ऐसा पहलू है जो मेरी अपनी वैल्यू सिस्टम को दर्शाता है। वह बहुत सारे सवाल पूछती है और अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटती है।
लेकिन उस करेक्टर में एक ऐसा पहलू था जिस पर उन्हें वास्तव में काम करना है।
उन्होंने कहा: पीहू का किरदार निभाते वक्त मुझे फिल्म की उन बारीकियों को समझने के लिए काम करना पड़ा। सेट

होना बहुत खुशी की बात थी, रचनाकारों के साथ काम करना, विशेष रूप से मेरे निर्देशक फरहाद सामजी के साथ काम करना, जिन्होंने मुझे पूरी तरह से निर्देशित किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि मैं अपने किरदार की लय को जानती हूं।
००

रेड बिकिनी पहने नेहा मलिक ने किए सेक्सी कर्व्स फ्लॉन्ट, फोटोज देख आहें भरने लगे फैंस
भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक हमेशा अपने बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो फैंस के बीच वायरल होने लगती हैं। हाल ही में नेहा मलिक ने अपने बोल्ड लुक्स से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। नेहा मलिक हमेशा अपनी हॉटनेस का जादू सोशल मीडिया पर बिखेरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस नेहा मलिक का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने बालकनी में रेड कलर की बिकिनी पहने हुए हॉटनेस का जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस उनके हुस्न के कायल हो गए हैं।  जिन्हें देखकर लोगों के दिलों की धडक़ने बढ़ गई हैं। नेहा मलिक जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपना प्यार लूटाते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के हुस्न के चर्चे हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि इसी कारण फैंस को उनकी हर एक पोस्ट का इंतजार भी रहता है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी नेहा मलिक का ग्लैमरस अंदाज देख कर हर कोई फिदा होते जा रहा है।

You may have missed

Advertisement