Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

पिरूल से कोयला बनाने का दिया प्रशिक्षण


अल्मोड़l । पिरुल उत्तराखंड के जंगलों में बहुतायत में मिलता है। प्रायः पिरूल से जंगलों में आग का भय बना रहता है। परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए जिला मिशन प्रबन्धक इकाई, एनआरएलएम अल्मोड़ा द्वारा विकासखण्ड हवालबाग के ग्राम सैनार एवं तलाड़ की एनआरएलएम समूह की महिलाओं को पिरूल से कोयला बनाने का कार्य शुरू करने हेतु 03 दिवसीय प्रशिक्षण 17 मार्च से 19 मार्च, 2023 तक ग्राम सैनार में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में 31 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरान्त महिलाएं कोयला बनाने का कार्य प्रारम्भ करेंगी इससे एक ओर जहॉ महिलाओं की आय बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर वनाग्नि पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Advertisement