April 2, 2023

बागेश्वर में उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी


बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल के दौरान तैनात उपनल कर्मियों की सेवा अवधि समाप्त हो गई है। इस पर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। अध्यक्ष दीपू कन्नोजिया के नेतृत्व में कर्मचारी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष 31 मार्च को भी उनका सेवाकाल समाप्त कर दिया गया। सेवा अवधि बढ़ाने को उन्होंने छह महीने तक आंदोलन किया। इसके बाद सरकार ने छह महीने का समय बढ़ाया। 15 मार्च को फिर समय समाप्त हो गया है। अब एक बार एक और उनके समाने संकट गहराया गया है। उन्होंने 61 कर्मचारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। सरकार ने जल्द सेवा विस्तार करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होन आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नोजिया, पूजा कन्पनोटिया, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार रहे।

Shares
error: Content is protected !!