Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

राहुल को नहीं, मोदी को माफी मांगनी चाहिए : खडगे


नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि विदेश में भारतीयों का मान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नहीं गिराया बल्कि यह काम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और इसके उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। खडगे ने शुक्रवार को यहां कहा कि मोदी ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया तथा अन्य कई देशों में जाकर भारतीयों का अपमान किया इसलिए मोदी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उनका कहना था कि कांग्रेस ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है इसलिए श्री गांधी के माफ़ी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा खुद श्री मोदी ने 6-7 देशों में जाकर, विदेशी धरती पर जाकर बोलें हैं कि ‘हिन्दुस्तान के लोग ये बोल रहें हैं कि हमने क्या पाप किया जो हम भारत में पैदा हुए’ ऐसा व्यक्ति हमको देशद्रोही बोल रहा है। श्री मोदी ने भारत के नागरिकों का अपमान किया, आपको माफ़ी मांगनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के श्री गांधी को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए श्री खडगे ने कहा जेपी नड्डा जो बोल रहें हैं। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। उनको मालूम होना चाहिये कि मोदी जी ने चीन में जाकर, अमेरिका में जाकर, दक्षिण कोरिया में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया। श्री मोदी को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। हमारा माफ़ी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ी है जबकि भाजपा का इसमें कहीं कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में रत्ती भर भी योगदान नहीं दिया, वो असली देशद्रोही हैं। भाजपा भयावह बेरोजग़ारी, कमरतोड़ महंगाई और ‘परम मित्र’ के घोटाले को छिपाने के लिए, इससे ध्यान भटकाने के लिये वो ये सब बातें कर रहें हैं। गांधी को सच्चा देशभक्त बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘‘जो व्यक्ति लोकतंत्र की बात करता है, उस पर चिंता जताता है, वो देशद्रोही नहीं हो सकता। वो सच्चा देशभक्त है। अगर संसद में राहुल गांधी को बोलने का मौक़ा मिलेगा तो हम भाजपा के इन आरोपों का पुरज़ोर जवाब देंगे।

You may have missed

Advertisement