Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

ब्राजील से आए यात्री के पेट में मिली 11 करोड़ की कोकीन, आईजीआई एयरपोर्ट पर दबोचा


नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में ब्राजील से आए एक यात्री के पास से 752 ग्राम कोकीन की गोलियां बरामद हुई हैं जिसकी कीमद 11 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आरोपी व्यक्ति को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान यात्री के पेट से 11 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है। यह कोकीन उसने कैप्सूल में भरकर अपने पेट के अंदर छुपा रखी थी। ड्रग्स की यह खेप वह दुबई ले जाने वाला था।
कस्टम विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के अनुसार, बीते 11 मार्च को उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना पर ब्राजील के नागरिक को पकड़ा था। वह ब्राजील से दुबई गया था और वहां से दूसरे विमान में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां से वह ग्रीन चैनल की तरफ गया जहां शक होने पर कस्टम विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।
उसका एक्स-रे करवाया गया, जिसमें उसके शरीर में कुछ संदिग्ध सामान देखा गया। इसके बाद डॉक्टरों की मदद से उसके पेट से 85 कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अंदर 752 ग्राम पाउडर भरा हुआ था। इसकी जांच करने पर पता चला कि यह कोकीन है। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You may have missed

Advertisement