September 28, 2026

एथलिट प्रतियोगिता में शिक्षिका संगीता को मिला गोल्ड मेंडल

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत की शिक्षक संगीता वर्मा ने एथलिट मीट प्रतियोगिता में पांच हजार किमी वाक रेस में प्रथम पाकर गोल्ड मेंडल प्राप्त किया है। इसी क्रम में इन्होंने 800 दौड़ में प्रथम पाकर गोल्ड मेडिल व डिस्कस में द्धितीय स्थान पाकर सिल्वर मेंडल भी प्राप्त किया। शिक्षका संगीता वर्मा को देहरादून में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा गोल्ड मेंडल पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इन्हे शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।