Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

थानाध्यक्ष बैजनाथ ने की पीस कमेटी के साथ बैठक



बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को सतर्कता बरतने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेशों के क्रम में आज दिनांक: 22 3 2023 को थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रहलाद सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के मस्जिद कमेटी के सदस्यों की मीटिंग ली गई जिसमें मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष श्री इमरान एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने रमजान एवं ईद को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्वक मनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं पर्वों के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

Advertisement